श्री कृष्ण : जो चाहिए वह सब मिलेगा, फिर भी तुम अपने आपको भटका हुआ पाओगे।



कृष्ण भगवान् एक सच हैं। इसलिए वह कहतें हैं जहाँ जाओगे मुझे ही पाओगे, हर जगह सच बसा हुआ है। समझ लो की सच हर जगह बैठा हुआ है। सच तो ऐसा है की मान लो वह सच हमारे लिए हे बैठा है। परन्तु फिर भी हमें उसकी प्राप्ति नहीं होती क्यूंकि वह बहुत ठोस और कठोर है। साथ ही वह मजबूत झूटों से  घिरा हुआ है कड़वे अक्षरों से छुपा हुआ है। इन झूठों में शामिल है जलन, गुस्सा, लालच और डर जैसी चीजों से। 

      कृष्ण कहतें है देवी-देवताओं का हवाला देकर की तुम सारी चीज़ों को पा सकते हो। बस उनकी पूजा चालु कर दो। मुझे इतना तो नहीं पता की गीता कब लिखी गई थी पर इतना दावे के साथ कह सकता हूँ की जब लिखी गई थी तो लोगो की समझ थोड़ी कम हुआ करती थी। अब उदाहरण के तौर पर उन्हें हवाई जहाज उड़ाना नहीं आता था। उनका यह भी मानना था की उर्वशी और मेनका से सुन्दर कोई हो ही नहीं सकती, पर आज कल इंजेक्शन से स्त्रियां होंठ फुलाई दिख जाएँगी और न ही न जाने किस तरह के और नए तरीके। इस सतरह की स्त्रियों के बारे में शायद ही पुराने लोग सोच पाएंगे।  

वह लोग देवताओं के आगे आकर झुकते थे। वह ऐसा इसलिए करते थे ताकि वह उनसे कुछ न कुछ काम निकलवा सकें। अब मान लीजिये फसल लहलाये उसके लिए इंद्रा देव से प्रार्थना करेंगे की वर्षा हो। जाड़े के वक्त अग्नि देव या सूर्या देव को बहुत माना जाता है। बहोत तरह की विधियां लोग करते हैं। ताकि वह प्रसन्न हो सकें और होते भी हैं क्यूंकि कृष्णा द्वारा जो जिसको पूजेगा वह उसको प्राप्त हो जायेगा। इस ही प्रकार से तुम आजके ज़माने की हर चीज को पूजना चालु कर दो, आज नहीं तो कल वह तुम्हें मिल ही जाएँगी। 

मान लीजिये आप मेहनत कर धन एकत्रित करते हैं। दुनिया बोलेगी इनके घर लक्ष्मी विराजमान है। देखा आपने किस तरह आपके घर देवी का आगमन हुआ, अब आपकी जिंदगी में इच्छाएं भी बढ़ गई और जब इच्छा प्रबल हो जाती है तो कामदेव पीछे हैं आपके।  तो जो आप चांहेंगे वह आज नहीं तो कल पा ही लेंगे। 
कहानी यहीं ख़तम नहीं हो जाती क्यूंकि कृष्णा जो एक सत्य हैं वह तो कहते हैं की तुम इन सबको पा लोगे फिर भी संतुष्ट नहीं पाओगे खुद को। तुम अपने आपको भटका हुआ ही पाओगे। 

इंसान वही संतुष्ट होता है जब उससे सच मिल जाता है और सच तो कृष्ण हैं। और यह सत्य अनेको सांसारिक चादरों से धक् दिया गया है। बस जरूरत है इसको खोज निकलने की। 

धन्यवाद 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एम्स में कोरोना वैक्सीन ट्रायल के लिए जरूरत , 24 घंटे में 1000 से ज्यादा मिले वॉलेंटियर

दिल्ली में डेंगू ने पसरी टांग, मामले पहुंचे 50 के पार - क्या कदम उठाएगी केजरीवाल सरकार

आम आदमी पार्टी का दावा, यूपी सरकार ने अपनाया दिल्ली का होम आइसोलेशन मॉडल